Samastipur

दलसिंहसराय:बाइक लूट मामले में विद्यापति नगर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर।विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खनुआ चौक के समीप पुलिस ने बाइक छिनतई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व बढ़ौना नवटोल टाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार दलसिंहसराय से किसी कार्य से जा रहा था। गढ़सिसई चौक से पहले बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक लूटकर फरार हो गया था। दीपक ने स्थानीय थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया था। बुधवार देर शाम पुलिस ने खनुआ चौक से खनुआ निवासी सुरेश राय के पुत्र विकेश कुमार उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने बताया कि बाइक लूट कांड आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!