Samastipur

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर में हथियार के बल पर बाइक लूटी

समस्तीपुर।दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर- बछवाड़ा मुख्य पथ के थाना सीमा के मध्य भीठा गाछी शेरपुर के पास सोमवार की रात लगभग आठ बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक लूट कर फरार हो गया। पीड़ित बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना के बुधिवन निवासी धर्मेंद्र कुमार चौधरी बताया जा रहा है। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार चौधरी द्वारा विद्यापतिनगर थाने को आवेदन दी गई है। जिसमें धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि वह अपने घर बूढ़ीवन से मऊ बाजार ननिहाल अपने मामा श्याम महतो को छोड़ने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच भीठा गाछी के समीप अचानक से बाइक के सामने खड़ा हो गया। जैसे ही गाड़ी रोका वैसे ही मेरा कॉलर पकड़कर खींच लिया। अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर चाभी ले लिया और उसकी ग्लैमर बाइक छीन गाछी की ओर फरार हो गये। अपराधी की संख्या तीन बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!