Patna

बाढ़ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- ये लोगों का खून चूस रहा है

पटना.बाढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कचहरी से स्टेशन चौक तक पटना कांग्रेस कमेटी ग्रामीण-2 के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह के नेतृत्व में जन जागरण मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हमलोग आवाज उठाते रहेंगे

 

सरदार गुरजीत सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। कम उपयोग होने के बाद भी ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार को इस पर रोक लगाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पूरे भारत में स्मार्ट मीटर को बंद कराने के लिए अभियान चला रही है।स्मार्ट बिजली मीटर लोगों का खून चूस रहा है। जब तक स्मार्ट मीटर पर रोक नहीं लगेगा, हम लोग आवाज उठाते रहेंगे। केंद्र की बीजेपी सरकार पूंजीपतियों को आगे बढ़ा रही है।

 

प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता हुए शामिल

 

जन जागरण मार्च में उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार, सचिव दिनेश कुमार यादव, घोसवरी प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर, पंडारक के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आमोद सिंह, वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!