DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:खेत में ठनका गिरने से पार्ट ऑन की छात्रा की मौत,परिवार में मचा कोहराम

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत महेसारी पंचायत के वार्ड 13 में वज्रपात की घटना में एक 19 साल की किशोरी की मौत हो गई.लोगों की माने तो रंजन कुमारी खेत से चारा लाने गई थी.इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात होने के कारण उसकी मौत हो गई.वही पर मौजूद दो अन्य महिला भी जख्मी हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका की पहचान महेसारी पंचायत के वार्ड 13 निवासी राम मिलन राय की पुत्री रंजन कुमारी (19) के रूप में हुई है.वह
पार्ट ऑन की छात्रा भी थी.मृत किशोरी के दादा धुरुप राय ने कहा कि घटना के समय वह खेत पर गई थी.उन्होंने बताया कि उस दौरान तेज बारिश होने लगी।

तभी अचानक तेज गरज के साथ उसी पर वज्रपात होने से उसकी पोती गिर पड़ी. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जहाँ डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।

वही खेत में आगे चल रही गांव की रेखा देवी व नीलम देवी भी जख्मी हो गई जिसे गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की जानकारी उजियारपुर थाना को दे दिया गया था.सुचना पर पहुंची थाना के पदाधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!