Samastipur

समस्तीपुर:उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 रेलवे कर्मियों को किया गया पुरस्कृत,मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन 

समस्तीपुर में रेलवे परिसर स्थित ललित कला केंद्र में शुक्रवार शाम राजभाषा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भव्य राजभाषा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसके बाद राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले रेलवे कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अक्सर पर मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने अन्तर्विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने एडीआरएम श्री झा को पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया। एडीआरएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर विभिन्न विभागों के 18 रेलवे कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीआरएम ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे प्रोत्साहित करना हम सबों का कर्तव्य है”। उन्होंने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मियों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में करें।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर हुआ आयोजन इस मौके पर मंडल कला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारीगण और कर्मचारीगण ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!