Patna

थाने से 500 मीटर दूर थी मिनी गन फैक्ट्री:बंगाल और बिहार की STF ने किया खुलासा,5 आरोपी अरेस्ट

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.भागलपुर में मंगलवार को मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गन फैक्ट्री को संचालित करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना कहलगांव के चांदपुर गांव की है।गन फैक्ट्री थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा था। बंगाल और बिहार STF की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

 

15 अर्ध निर्मित पिस्टल बरामद

 

SSP आनंद कुमार ने बताया कि अमडंडा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बंगाल और बिहार STF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर से 15 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 निर्मित बैरल, एक लेथ मशीन, एक ड्रिल मशीन कुल 22 उपकरणों को बरामद किया है।

 

पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

 

पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 आरोपी मुंगेर, एक-एक आरोपी खगड़िया और कहलगांव के है। गिरफ्तार आरोपी में मुंगेर के करंजीवी यादव, राजेश मंडल और अनूप कुमार है। वहीं, खगड़िया के सोनू कुमार और कहलगांव के शिवनंदन मंडल शामिल है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने की योजना थी। लेकिन, भागलपुर के SSP आनंद कुमार ने इस बात से इनकार किया है। SSP ने कहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!