Patna

IAS संजीव की दिल्ली में 9.60 करोड़ का फ्लैट:कुल आमदनी 5.47 कराेड़

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.IAS संजीव हंस की कुल आमदनी सैलरी और लाेन से 5 कराेड़ 47 लाख है, लेकिन उसके खर्च इससे कई गुना ज्यादा हैं। IAS ने दिल्ली के सी-35 आनंद निकेतन में एक फ्लैट ही 9 कराेड़ 60 लाख में खरीदा है। यह खुलासा SVU (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) के दर्ज केस के आधार पर हुआ है। जांच एजेंसी ने IAS संजीव, पत्नी, साले, पिता के अलावा पूर्व विधायक गुलाब यादव, पत्नी अंबिका समेत 13 पर केस दर्ज किया है। एसवीयू इन आरोपियों काे नाेटिस दे कर बुला सकती है। एजेंसी सभी से पूछताछ करेगी।

 

 

सैलरी में आय 3.5 कराेड़, हाउसिंग लाेन भी लिया

 

संजीव 1997 बैच के IAS हैं। 1997 से 2023 तक उन्हें सैलरी में करीब 3.5 कराेड़ मिले। उन्हाेंने 60 लाख का हाउसिंग लाेन,17 लाख कार लाेन लिया है। पत्नी हरलाेविलिन काैर उर्फ माेना ने एक व्यवसायिक प्लाॅट पर 1.20 करोड़ का लाेन लिया है।

 

अंबिका यादव की जमीन पर माेना का CNG पंप

 

संजीव हंस और गुलाब यादव दाेनाें एक-दूसरे काे सालाें से जानते हैं। केस के अनुसार संजीव की पत्नी मोना और गुलाब ने पुणे में संयुक्त रूप से मेसर्स प्रोग्रोथ इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी बना रखी है। इसी के नाम से पुणे में सीएनजी पंप है। पंप की जमीन गुलाब की पत्नी अंबिका यादव के नाम से है।

 

दिल्ली के द्वारिका में फ्लैट है, हिमाचल में भी सम्पत्ति

 

2023 में संजीव ने अपनी संपत्ति की जाे घाेषणा की है कि उसके अनुसार, उनका दिल्ली के द्वारिका में फ्लैट है। 6.27 लाख एफडी, 32 लाख 50 हजार का म्यूचुअल फंड है। हिमाचल प्रदेश के कसाैली में पिता और साले के नाम से एक-एक विला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!