Patna

कमरे में बंद मिले महिला के दो बच्चे भी गायब,पति को छोड़ दो माह से प्रेमी के साथ रह रही थी

पटना.मुजफ्फरपुर.अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित किराए के कमरे में बंद मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका पूजा देवी पूर्वी चंपारण के मलहिया टोला की रहने वाली थी। उसके मायके वालों ने पहचान की। उसकी मां ने अहियापुर थाने में दिए बयान में मृतका के प्रेमी अनिल भगत पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उसके दो बेटों को भी गायब करने का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बड़ा बेटा 7 साल और छोटा बेटा 5 साल का है। आशंका जताई है कि दोनों बच्चों की भी आरोपित हत्या कर सकता है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि पूजा की शादी 2014 में चकिया के चंदेश्वर साह से हुई थी। इसके बाद वह बगल के गांव रहने वाले अनिल भगत के प्रेम में पड़ गई। पिछले दो माह से पति को छोड़ प्रेमी के साथ कोल्हुआ पैगंबरपुर में किराए के मकान में रह रही थी। बताया कि दोनों के बीच बच्चों को लेकर विवाद होता था। अनिल ने पूजा को बच्चों को साथ नहीं लेकर आने के लिए कहा था। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!