Patna

कई विधायक हमारे संपर्क में;मंत्री का दावा, बोले- वो लोग छेड़े थे, हम लोग छोड़ेंगे नहीं, RJD को लेकर कहा..

पटना।नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा दावा किया है। और कहा कि आरजेडी टूटने वाली है। उनके कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। और इसीलिए आरजेडी के लोग कहते हैं कि नीतीश कुमार से उनकी बात हो रही है। अपनी पार्टी के विधायकों को रोकने के लिए और क्या कहेंगे। राजद ने ही जेडीयू के विधायकों को छेड़ा था। और सरकार बनाने के लिए हमारे विधायकों को तोड़ रहे थे। तो हम लोग थोड़े ही छोड़ेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पावर सेंटर हैं। हमने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। देश प्रदेश में एक ही टाइगर है नीतीश कुमार। इसलिए हर कोई चाहता है कि नीतीश जी के साथ रहे। ताकि जंगल पर कब्जा रहे। इसीलिए आरजेडी अपनी पार्टी के विधायकों को रोकने लिए कहती रहती है कि नीतीश कुमार से बात हो रही है। आरजेडी से जो भी जेडीयू में आएगा, उसका स्वागत है। हम तो पहले भी कह चुके हैं कि राजद के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

 

 

 

 

 

वहीं तेजस्वी यादव के 10 सितंबर से बिहार यात्रा पर निकलने और राजद में कल्चर बदलने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि कल्चर बदलने के साथ-साथ कुछ और भी बदलना होगा। वर्किंग स्टाइल बदलनी होगी, खाली गमछा बदलने से थोड़े ही कुछ हो जाएगा। कोई भगवा पहन लेगा, या रुद्राक्ष पहन लेगा तो क्या पंडित हो जाएगा। महात्मा गांधी कहते है कि त्याग के बिना पूजा नहीं। तो त्याग भी करना पड़ेगा।

 

 

 

 

वहीं कांग्रेस के टच में रहने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि हम तो बिल क्लिंटन और बाइडेन के टच में हैं, ये नहीं बताता लोग खाली कांग्रेस के ही संपर्क में बताता हैं। हम इंटनेशनल नेता हैं, पुतिन से बिल क्लिंटन तक के टच में हैं। इससे पहले अशोक चौधरी के भूमिहारों पर दिए गए बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ था। जेडीयू के ही नेताओं ने बयान की निंदा की थी। जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!