Begusarai

बेगूसराय में रेलवे पुल के नीचे नहाने गई लड़की डूबी,टीम कर रही तलाश,मिले कपड़े और चप्पल

बेगूसराय.समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सलौना स्टेशन के पास स्थित पचमुहां पुल में स्नान करने के दौरान एक युवती डूब गई। जिसकी पहचान बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 निवासी महेन्द्र सहनी की बेटी ज्योति कुमारी(18) के रूप में की गई है‌। समाचार भेजे जाने तक खोजबीन चल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ज्योति आज घर से नहाने के लिए पचमुहां पुल जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर बाद भी नहाकर वापस नहीं आने पर परिजनों में बैचेनी होने लगी। इसके बाद परिजन उसे खोजते हुए पचमुहां पुल पहुंचे। जहां पुल के रेलिंग पर चप्पल और कपड़ा रखा था।

 

आसपास मौजूद कुछ बच्चों ने बताया कि ज्योति आई और कपड़ा रखकर पुल के नीचे पानी में नहाने चली गई। काफी देर होने के बाद उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। लड़की के डूबने की बात फैल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खोजबीन शुरू किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

 

पुल के पास पानी की गहराई काफी अधिक रहने और स्थानीय स्तर पर कोई भी गोताखोर के नहीं रहने के कारण खोजने में परेशानी हो रही है। सूचना मिलने के बाद अंचल प्रशासन ने SDRF को बुलाकर खोजबीन शुरू कराया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!