Samastipur

“पैसा लेकर शराब कारोबारी को थाने पर से छोड़ना थानेदार को पड़ा महंगा,SP ने किया सस्पेंड

समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैनी थानाध्यक्ष शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वैनी थानाध्यक्ष ने मुसरीघरारी कांड संख्या 120/24 के वांछित कुख्यात शराब कारोबारी राजीव रंजन उर्फ राकेश महतो को वैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह वाहन जांच के दौरान पकड़ा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाद में पैसे लेकर उसे थाना पर से छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी विनय तिवारी ने जांच के लिये सदर एसडीपीओ संजय पांडेय को भेजा था। उन्होंने मामले को सत्य पाते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद एसपी ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!