Patna

कोरियाई पर्यटन के मानद राजदूत बने गणितज्ञ आनंद कुमार, सियोल में ली शपथ

पटना.सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार का सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आनंद को इस साल कोरियाई पर्यटन का मानद राजदूत बनाया गया है। इसी सिलिसले में आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए वह गैंगवॉन राज्य में सेग्ये-आरओ, वोनजू-सी में स्थित कोरिया पर्यटन संगठन (केटीओ) के मुख्यालय पहुंचे थे। केटीओ के कार्यकारी उपाध्यक्ष हाकजू ली ने आनंद को शपथ दिलाई। इस दौरान वहां के युवाओं ने सुपर-30 के संस्थापक का किसी नायक की तरह स्वागत किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ली ने कहा कि कोरियाई पर्यटन दूत के लिए आनंद का चयन इसलिए भी आसान था क्योंकि उनकी लोकप्रियता भारत और कोरिया में काफी अधिक है और समाज के वंचित वर्गों के छात्रों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य उल्लेखनीय रहे हैं। ली ने कहा, ‘इसका उद्देश्य है कि भारत और कोरिया के युवा एक-दूसरे को जानें। इसके साथ ही दोनों देशों के युवा आपस में संस्कृति समझने, शिक्षा और अन्य चीजों की जानकारी साझा करें।

 

इस दौरान दर्शकों ने आनंद से सवाल पूछे और उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कोरिया में छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने लायक था और उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह भारत में ही हैं। आनंद ने कहा,मुझे नहीं पता था कि कोरिया में भी सुपर-30 की इतनी लोकप्रियता है और यहां के कई लोगों ने किताब पढ़ी है। मुझे यह पल लंबे समय तक याद रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!