Samastipur

समस्तीपुर में नशे के ओवरडोज के कारण गई जान,दो दिन पहले ही आया था चेन्नई से, अब मिला शव

समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदही स्थित पीएनटी कॉलोनी के पास रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। जिससे देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी। मृतक युवक की पहचान ताजपुर कोठिया के स्व. सिंहेश्वर साह के 29 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। वह मगरदही मुहल्ले में ही वार्ड संख्या-35 में अपने बहन और बहनोई के यहां रहता था। जानकारी के अनुसार उक्त युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के बहनोई रवि साह का बताना है कि विक्की चेन्नई में रहकर काम करता था। दो दिन पहले ही वह चेन्नई से वापस आया था। रविवार की सुबह उसके कुछ दोस्त घर आए और घर से बुलाकर ले गये। इसके बाद उसका शव नाली के किनारे मिला है। मृतक के बहनोई ने उसके दोस्तों पर नशा का ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के बहनोई ने बताया की उसके साले का पैसा और मोबाइल दोनों गायब है।

 

बताते चलें कि इससे पहले भी समस्तीपुर नगर थाना और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कई युवको का शव मिल चुका है जो नशे के ओवरडोज के कारण ही मरे है। शहर में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। एसपी विनय तिवारी ने जिले में नारकोटिक्स सेल का गठन किया था ताकि नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाया जा सके। कुछ दिनों तक तो यह सेल सक्रिय रही और नशे के कारोबारियों की धर-पकड़ की, लेकिन अब नारकोटिक्स सेल स्थिर हो गई है। जिले में कम उम्र के बच्चे सुखे नशे के शिकार हो रहे हैं।

 

 

इधर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव के पास एक दो निडील भी बरामद किया गया है। जिससे पुलिस नशे के ओवरडोज के कारण युवक के मौत की आशंका जता रही है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!