Patna

गंगा क्रुज पर किया बैठक,43 किलो के मछली के साथ मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी..

पटना। Mukesh Sahani on Lalu Yadav: लालू यादव आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। उनकी बैठक में जहां कई दिग्गज नेता मौजूद थे वहीं  विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भागलपुर में बड़ी घोषणा कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण को लेकर है: मुकेश सहनी
मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने कहा कि कहा कि हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भागलपुर में गंगा क्रुज पर पहुंचे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुकेश सहनी ने टेबल पर दो कतला मछली रखी
मुकेश सहनी ने बैठक की टेबल पर दो कतला मछली भी रखी। जिसका वजन 43 किलो था। उन्होंने कहा मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।

भाजपा भले ही चुनाव जीत गई हो लेकिन….
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले पार्टी ने सीट नहीं जीती हो लेकिन वीआइपी के साथ महागठबंधन का वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत है।  मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग देश और बिहार की सरकार से ऊब गए है। इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव परिणाम ने दे दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हमें अच्छा परिणाम भी  मिलेगा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!