Patna

संपूर्णता आभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ,तीन महीने 7 विभाग के 39 इंडिकेटर पर होगा काम

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में आज संपूर्णता आभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा, संयुक्त निदेशक नीति आयोग श्री एस एम खान, लालगंज के माननीय विधायक श्री संजय सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री नीरज, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती नीलम कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विदित हो कि नीति आयोग द्वारा कार्यान्वित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत वैशाली जिले के एक मात्र लालगंज प्रखंड को चिन्हित किया गया है। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने बताया की लालगंज प्रखंड को नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित किया गया है l
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंर्तगत कुल 7 विभाग के 39 इंडीकेटर को मानक बनाया गया है। जिसमे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, सोशल डेवलपमेंट, बेसिक इंफ्रा, फाइनेंशियल इंक्लूजन जैसे विभाग के इंडीकेटर को मानक के तौर पे रखा गया है। इसी कार्यक्रम के अंर्तगत आज संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह आभियान तीन माह चलेगा।
इस आभियान के अंर्तगत कुल 6 इंडीकेटर पे तीन माह (1 जुलाई से 30 सितंबर) तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है।

यह छः इंडीकेटर निम्न हैं-

स्वास्थ्य:
1. गर्भावस्था के प्रथम तिमाही में पंजीकरण एवम प्रसव पूर्व जांच।
2. मधुमेह की जांच।
3. उच्च रक्तचाप की जांच।

पोषण:
4. गर्भवती महिला को पूरक पोषाहार से आच्छादित करना।

कृषि:
5. सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित करना।

सोशल डेवलपमेंट:
6.स्वयं सहायता समूह को रिवॉल्विंग राशि को उपलब्ध कराना।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीति आयोग एवम बिहार सरकार की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन तकनीकी सहयोग कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, कृषि, जीविका इत्यादि विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाया था जहां आम जन सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं संपूर्णता आभियान विषय पर लालगंज के माननीय विधायक, प्रखंड प्रमुख, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी लालगंज, पिरामल फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक कुमार अभिषेक के द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया एवम आगमी तीन माह की कार्य योजना बनाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सभी पंचायत के जन प्रतिनिधि, सभी विभाग के वरीय अधिकारी, पिरामल फाउंडेशन (डेवलपमेंट पार्टनर) के प्रतिनिधी एवम बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!