Samastipur

समस्तीपुर निवासी Dr. C. B. सिंह बने महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान दरभंगा के प्राचार्य, दिया बधाई 

समस्तीपुर। कमलेश झा ।समस्तीपुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष Dr. C. B. सिंह ( डॉ. चंद्रभूषण सिंह ) को राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान दरभंगा के प्राचार्य बनाया गया है। डॉ सिंह इससे पूर्व राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना में रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग में प्राध्यापक के रूप में प्रतिनियुक्त थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार अगले आदेश तक राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा के प्राचार्य का प्रभार इन्हें दिया गया है। साथ ही डा. सिंह को राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा की स्थापना का बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 (पूर्व के नियम-148) के तहत निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी घोषित किया गया है।

यहां बता दें कि मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले डॉ सीबी सिंह को हाल ही में समस्तीपुर रोटरी क्लब का अध्यक्ष भी बनाया गया है। उधर, दूसरी ओर शहर के चर्चित डॉक्टर जीसी कर्ण ( डॉ गणेश चंद्र कर्ण) को रामजानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का अधीक्षक बनाया गया है। वे डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में प्राध्यापक थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!