Dalsinghsarai

दलसिंहसराय एसडीओ व डीएसपी ने संयुक्त रूप से चेक पोस्ट पर चलाया सघन वाहन चेकिंग

दलसिंहसराय।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को एसडीओ प्रिंयका कुमारी, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप सीआईएसएफ के साथ मिलकर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.वही बेगूसराय समस्तीपुर सीमा के एन एच 28 पर शराब, नकदी, फ़रार अपराधी, आदि के विरुद्ध सभी दो चक्का,चार चक्का वाहन बस की जाँच की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है.

 

 

 

इससे पुर्व दलसिंहसराय के एसडीओ प्रिंयका कुमारी ने सीमावर्ती से सटे चेकपोस्ट को निरिक्षण करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए.जो सुबह से लेकर रात तक होंगी.इस दौरान दलसिंहसराय थाना के ढेपुरा, बसढ़िया, मंसूरचक रोड, मालपुररोड, और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट बनाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!