Patna

छात्र को डांटा तो पिता ने प्रिंसिपल का फोड़ा सिर:सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

पटना ।सहरसा के लहुआर स्थित मध्य विद्यालय स्कूल में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक भागीरथ भारती ने बताया कि वह महिषी थाना क्षेत्र के कन्दाहा गांव के निवासी है। बीते शुक्रवार को संदीप कुमार नाम का एक छात्र जो कि कक्षा 6 में पढ़ता है। वह स्कूल आया और खिड़की को तोड़ दिया। इसके बाद उसको डांट लगाकर समझा दिए। स्कूल की छुट्टी हुई और वह घर चला गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आज शनिवार को जब स्कूल में प्राथना चल रहा था तब छात्र के पिताजी संतोष कुमार सिंह आए और लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान मार कर सिर फोड़ दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा घटना को लेकर महिषी थाना में आवेदन दे दिया गया है। वहीं स्कूल की शिक्षिका मनीषा भारती ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान पीछे से हमला किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!