PatnaSamastipur

“आज से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा 7-8 अप्रैल को बिहार के 9 जिलों में होगी बारिश को लेकर अलर्ट

पटना.बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं 5 अप्रैल से राज्य के अधिकांश भागों में हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर तक रह सकती है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर जिला सबसे गर्म रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

7 और 8 अप्रैल को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल से हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसका असर बिहार के 9 जिलों पर पड़ने की संभावना है। 7 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद गया व नवादा जबकि 8 अप्रैल को रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा बांका व जमुई जिलों में बारिश होगी। पटना का मौसम भी शुष्क रहेगा।

बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। पटना और आसपास के इलाके में दिन चढ़ते ही गर्म हवा चलने लगी। धूप में तपिश थी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान बुधवार को विहार में सबसे गर्म बक्सर रहा। तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

38 डिग्री रहा पटना का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार से 1.7 डिग्री अधिक रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज और वाल्मीकिनगर में 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!