Patna

“प्रेमिका की गर्भवती होने पर बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान हुई थी मौत,प्रेमी गिरफ्तार

पटना।रक्सौल में लड़की से प्यार कर उसे भगाने वाला आरोपी होरिल साह का पुत्र अमित साह को हरैया ओपी पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी अमित नेपाल भागने के फिराक में है। जिसके बाद टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यहां बता दे की बीते दिनों खुशी की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते मे ही हो गई थी। खुशी की मौत के बाद पुलिस पर दबाब बना जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को पकड़ कर जेल भेज दिया। अमित हरैया ओपी क्षेत्र के भरतमहि गांव का निवासी है।

उसी गांव के शिव शंकर तिवारी के पुत्री को शादी के एक दिन पूर्व भगा कर ले गया था जिस कारण उसकी शादी भी टूट गई। वही खुशी के परिवार वालों ने दूसरे जगह शादी तय किया था। जो अप्रैल माह में शादी होना था। खुशी के पिता शिव शंकर तिवारी ने बताया कि लड़के वालों को फोन कर की खुशी बदचलन किस्म की लड़की है, वहां शादी नहीं किजिये।

जिसके बाद वहां भी शादी टूट गई। उसके कुछ दिनों बाद खुशी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के दौरान पता चला कि वो तीन महीने की गर्भवती है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा व खुशी दोनों को बचाना मुश्किल है बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!