Dalsinghsarai

मंत्री विजय चौधरी ने दिलाई जदयू की सदस्यता, क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों का हाल

दलसिंहसराय :विद्यापतिनगर। प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत में राजबली महतो के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण समारोह में लगभग 3 दर्जन से अधिक लोगों ने राजद का दामन छोड़ जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन, परिवहन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने माला पहनाकर नए सदस्यों का जदयू में स्वागत किया। इससे पहले मंत्री श्री चौधरी मऊ बाजार, गोपालपुर ,खनुआं, गढ़सिसई, बढ़ौना व सोठगामा पंचायत का भ्रमण कर लोगों की समस्या से अवगत हुए। वहीं मृतक के स्वजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

 

 

 

उधर जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्री विजय कुमार चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उनलोंगो ने जदयू पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया। मौक़े पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, पदमाकर सिंह लाला,मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह,रतन कुमार, विजय कुमार, दिनेश राय,रंजीत राय,आदिल इमाम, रामाश्रय साह,पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, अमरनाथ सिंह मुन्ना, चंदन कुमार भोला, चंद्रकिशोर साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!