Patna

भाकपा माले को लालू यादव ने दे दीं ये 3 सीटें! CPIML ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर गई

पटना। CPIML Lok Sabha Seats : भाकपा माले ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकेिन उसने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। ये सूची चुनाव आयोग को पार्टी ने सौंपी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूची के अनुसार, माले ने महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, श्याम सुंदर चौधरी, अमर सिंह, मीना तिवारी, विधान पार्षद शशि यादव, रामजी राय, झारखंड के विधायक विनोद सिंह, जर्नादन प्रसाद, रवि राय और विधायक दल के नेता महबूब आलम को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है।बता दें कि महागठबंधन में भाकपा माले को आरा, काराकट और नालंदा लोकसभा सीट मिली हैं। माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य व प्रभारी प्रभात कुमार के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई है।

 

ये हैं भाकपा माले के स्टार प्रचारक

इसके मुताबिक स्टार प्रचारकों में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य गीता मंडल, कृष्णा अधिकारी, सुचेता डे, स्वेता राज, श्रीराम चौधरी, सरोज चौबे, सी.डी. रोजारियो, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, सुधाकर यादव शामिल हैं।इनके अलावा इंद्रेश मैखुरी, पूर्व विधायक मंजु प्रकाश, विधायक अरुण सिंह, विधायक बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधायक सत्यदेव राम, विधायक गोपाल रविदास, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, विधायक महानंद सिंह को भी इस सूची में जगह मिली है।

 

वहीं, विधायक अजीत कुशवाहा, विधायक अमरजीत कुशवाहा, विधायक रामबली सिंह यादव, उमेश सिंह, रामविजय कुमार, आफताब आलम, कृष्णदेव यादव, राजेश साहनी, अफरोज आलम, मो. सलीम, धनंजय और प्रसन्नजीत कुमार के नाम भी नाम शामिल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!