Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के बसढ़िया चौर में शीशम के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव ,मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में शव का मिलना जारी है,पिछले कुछ दिन पहले ही बसढ़िया में एक शव मिला था,आज फिर से बसढ़िया चौर 35 नंबर रेलवे गुमती और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों बीच लाइन के पास खेत में लगे एक सीसम के पेड़ से लटका हुआ युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई.युवक सफेद रंग की धोती के सहारे एक छोटे से सिसम के पेड़ से लटक रहा था.खेत में घास काटने गई एक महिला ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन पहुँच कर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान में करने में जुट गए.लोगो के बीच तरह तरह की चर्चा हो रही थी.कोई हत्या तो कोई खुदकुशी करने की बात कर रहा था.जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी.

 

थानाध्यक्ष ने बताया की सरायरंजन थाना के मेयारी गाँव के चौकीदार के द्वारा मृतक युवक की पहचान उदन कुमार राय के रूप में हुईं है.मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की लग रहा था.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!