DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय: बोलोरो सवार बदमाशों ने एनएच 28 के बल्लोचक चौक पर की अंधाधुंध फायरिंग,मुर्गा लेने आया एक बच्चे को लगी गोली,भर्ती

द्लसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बल्लोचक चौक के पास शाम के 6.30 बजे बोलोरो सवार बदमाशो ने अंधाधुन फायरिंग करते हुए बछवाड़ा की ओर निकल गया । इस फायरिंग में चौक पर खड़ा 13 वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया ।बच्चे के बाया पैर को चीरते हुए गोली निकल गई। वहा मौजूद लोगो ने बच्चे के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । जहा बच्चे का इलाज जारी है । जख्मी बच्चे की पहचान बल्लोचक वार्ड एक निवासी स्व विनोद राम के पुत्र अमरेश कुमार (13) के रूप में किया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर जख्मी बच्चे के चाचा बैजनाथ राम ने बताया उसका भतीजा चौक पर मुर्गा का मिट लेने के लिए खड़े । उसके साथ वहा पर कई अन्य लोग भी खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक बोलेरो से गोली चलने लगी । जब तक हम लोग कुछ समझ पाते बोलेरो सवार सभी बदमाश बछबड़ा की ओर फायरिंग करते हुए भाग निकले ।

इसी दौरान मेरे साथ खड़ा मेरे भतीजे अमरेश को एक गोली उसके पैर में लग गया । हालाकि गोली किसने और किस पर चलाया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस जांच में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!