Patna

सब्जी बेचने वाले के बेटे को मिला साइंस स्ट्रीम में मिला तीसरा स्थान,खुशी का माहौल

पटना।गोपालगंज)। Vegatable Son Prince Got Third Place In Bihar Board 12th Result: बरौली प्रखंड नवादा गांव के रहने वाले एक सब्जी विक्रेता के पुत्र ने इंटर साइंस की परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है। सड़क के किनारे सब्जी टोकरी में रखकर बेचने वाले के पुत्र की इस सफलता के बाद हर कोई काफी खुश है।जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी बाला साह के पुत्र प्रिंस कुमार इंटर साइंस में बिहार में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंस ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिवार में खुशी का माहौल

जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल कायम हो गया। प्रिंस ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देते हैं। प्रिंस ने अपने इंटर की तैयारी के बारे में बताया कि सुबह शाम मिलाकर छह घंटे पढ़ाई करते हैं।

 

साथ ही अपने संयमित दिनचर्या के अनुसार रहकर अपने माता-पिता व गुरुजनों के बताए गए बातों को सुनने के साथ उसपर अमल करते हैं।

 

बिहार लोक सेवा की तैयारी करना चाहते हैं प्रिंस

उन्होंने बताया कि उसे बिहार लोक सेवा की तैयारी करनी है। प्रिंस के पिता बाला साह ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए दिन रात मेहनत करते है। वह लगातार 35 साल से सब्जी बेंचकर अपनी छह लड़की व दो लड़के का भरण पोषण करते हैं।बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम में छात्राओं के पास होने की दर लड़कों से ज्यादा रही। लड़कियों के पास होने की प्रतिशत दर 88.84% रही, जबकि कुल 85.69 फीसदी लड़के बिहार बोर्ड की 1 पास हुए हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!