Patna

देश के सबसे लंबे पुल का हिस्सा गिरा,बिहार मे पुल गिरने से एक की मौत,10 घायलों, 4 मजदूर अब भी दबे

पटना।सुपौल के बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहे पुल के तीन गार्डर शुक्रवार सुबह गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से ज्यादा मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। 4 अभी भी मलबे में दबे हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही हैं।बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया है। हालांकि गार्डर जहां गिरे, वहां पानी नहीं था। गोपालपुरसिरे पंचायत मुखिया के पति सुरेंद्र का कहना है कि हेड मैनेजर को पहले भी कहा गया था कि पुल की क्वालिटी में कमी है। हम इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन हमें पुलिस से धमकी दिलाई जा रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गई है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी और अधिकारियों पर कार्रवाई करें।

 

यह देश का सबसे लंबा पुल

यह देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है, जो केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया।डीएम कौशल कुमार ने वताया की घायलों को 1 लाख और मरने वाले के परिवार को 10 लाख मुआवजा दिया जाएगा। सुबह के अटेंडेंस शीट को चेक किया गया है। जितने भी मजदूर मॉर्निंग शिफ्ट में थे, 11 के अलावा सभी कैंप में सुरक्षित है। फिर भी एक बार क्रेन से चेक किया जाएगा।मिथिला अस्पताल सुपौल में सात लोग भर्ती हैं। तीन सूर्या अस्पताल सहरसा में भर्ती हैं। रेस्क्यू में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दियारा इलाका है। एप्रोच रोड संकीर्ण है। कोसी में पानी भी है। भेजा में जो क्रेन है वो बायरोड आ रही है, इसलिए देरी हो रही।

 

ब्रिज एक्सपर्ट एके श्रीवास्तव, महेश टंडन और जीएल वर्मा को जांच करने के आदेश दिए गए हैं कि हादसा कैसे हुआ और क्यों हुआ है। एनएचएआई के अधिकारी अनिल चौधरी भी मौके का जायजा लेंगे और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

गार्टर उठाने के लिए मधुबनी से आ रही क्रेन

 

सुपौल डीएम कौशल कुमार ने भी एक की मौत की पुष्टि की है और 9 लोग घायल होने की बात कही है। सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने कहा कि मधुबनी के भेजा से क्रेन आ रही है। गार्टर उठने के बाद ही घायलों की सही संख्या पता चल पाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ी देर में शुरू होगा।यह पुल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के बाद सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 1199.58 करोड़ रुपए है, जिसमें 1101.99 करोड़ रुपए का सिविल कार्य शामिल है।

 

4 जून 2023 को भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा था

बिहार के भागलपुर में गंगा पर बन रहा सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल भी पिछले साल जून में गिरा था। नदी में पिलर संख्या 9-13 के बीच बना पुल का सुपर स्ट्रक्चर भर भरा कर गिर गया। पुल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका था। इसकी लागत 1710 करोड़ रुपए थी।2014 में नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। पुल को 2019 में तैयार हो जाना था, लेकिन 2019 से अब तक 8 बार इसके उद्घाटन की डेडलाइन बढ़ाई गई। इससे पहले अप्रैल 2022 में पुल के पिलर नंबर-5 का सेगमेंट गिरा था। तब इसकी वजह आंधी-तूफान को बताया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!