Patna

दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, दुधमुंहे को सोता छोड़ भागी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

पटना।पूर्णिया में लव अफेयर में दो बच्चे की मां दुधमुंहे बच्चों को घर में सोता हुआ छोड़कर प्रेमी संग भाग निकली। बच्चे और पति दोनों गहरी नींद में थे, कि तभी मौका पाकर महिला अपने आशिक संग रफूचक्कर हो गई। दोनों के बीच पिछले 4 महीने से अफेयर चल रहा था। मामला 18 मार्च का है। महिला प्रेमी संग फरार है, इधर मां के बगैर बच्चों का सिसक-सिसक कर बुरा हाल है। काफी खोजबीन के बाद पति ने घटनाक्रम के तीसरे दिन प्रेमी और फरार पत्नी के ऊपर थाने में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराया है। पूरा घटनाक्रम मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोली स्थित लाइन बस्ती से जुड़ा है।पीड़ित की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोली के लाइन बस्ती निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। जबकि फरार पत्नी पश्चिम बंगाल के रायगंज जिले के कनकी गांव की रहने वाली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पति ने फरार पत्नी और प्रेमी के खिलाफ पुलिस कंप्लेन दिया है।

जानकारी देते हुए पति राजा कुमार ने बताया कि 3 साल पहले साल 2021 में लॉक डाउन के दौरान उसकी शादी हुई थी। वह ग्रिल गेट फिटिंग का काम करता है। लड़के से पत्नी की पहली मुलाकात GMCH पूर्णिया में हुई थी। यहां वो 5 माह के दुधमुंहे बच्चे को टीका लगवाने ले जाती थी, इसी क्रम में वो लड़के के संपर्क में आई। उसी रोज लड़के ने फोन नंबर ले लिया। देर शाम तक दोनों की बातचीत शुरू हो गई। बाद में ये बातचीत प्यार में बदल गया।

 

पिछले 4 महीने से उसकी पत्नी अक्सर किसी शख्स से मोबाइल पर बात करती रहती थी। हालांकि, उनको इस बात की भनक करीब 1 महीने पहले लगी। तब उन्होंने पत्नी को आधी रात गए किचन में बॉयफ्रेंड संग गप्पे लड़ाते हुए पकड़ा। इसके बाद उन्होंने पत्नी से फोन छीन लिया और ससुराल वालों को भी पूरी कहानी बताई। जिसके बाद ससुराल वालों ने पत्नी की गलती को माफ मामले को नजरंदाज कर देने का कहा। लेकिन इसके बाद भी वो भाई और मायके वालों से बात करने के बहाने फोन लेती रही और इसी बहाने बॉयफ्रेंड संग उसकी बातचीत का सिलसिला चलता रहा।उन्हें इस बात की भनक तब लगी, जब पत्नी बॉयफ्रेंड से भाग निकली। खोजबीन के दौरान ससुराल वालों से बातचीत के क्रम भेद खुला कि पत्नी मायके वालों से बातचीत के बहाने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती रही। रोजाना की तरह 18 मार्च की रात गए करीब 12 बजे पत्नी और अपने दो बच्चों के संग सो गए थे।

 

घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर जब उनकी आंख खुली, तो पत्नी कमरे से गायब थी। जिसके बाद वे कमरे से निकलकर घर के दरवाजे तक पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर अपनी पत्नी पर पड़ी। जो किसी शख्स के साथ बाइक पर बैठकर भागती हुई दिखाई दी। लोक लिहाज में उन्होंने ये बात छिपाई। ससुराल वालों को पूरी बात बताई। जिसके बाद वे ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पत्नी को दूंढते रहे। मगर 3 दिन गुजरने के बाद भी फरार पत्नी का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है।

 

 

महिला 5 माह के बच्चे को सोता छोड़ भाग निकली

पत्नी के बॉयफ्रेंड भाग निकलने के बाद से ढाई साल और 5 माह की दुधमुंहे बेटी का सिसक -सिसक कर बुरा हाल है। बच्चों की नजरे पिछले 3 रोज से मां के इंतेजार में टकटकी लगाए बैठी है। पति ने बताया कि ससुराल के लोगों के साथ उन्होंने पत्नी को हर जगह ढूंढ लिया। मगर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद थक हारकर उन्हें थाना तक आना पड़ा।घटनाक्रम को लेकर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि पति ने प्रेमी और फरार पत्नी के ऊपर मामला दर्ज कराया है। जल्द ही फरार महिला और उसके प्रेमी को ढूंढ निकाला जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!