Samastipur

समस्तीपुर;बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास…न्याय के लिए भटक रहा परिवार, केस उठाने की धमकी भी दी जा रही

समस्तीपुर शहर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे शौच करने गई एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, इस मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज की गई थी। घटना हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों द्वारा केस उठाने के लिए पीड़ित परिवार को तरह-तरह से धमकी भी दी जा रही है। एक दिन पहले आराेपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है। पीड़ित महिला द्वारा इस मामले में गुरुवार को SP विनय तिवारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या है पूरा मामला

 

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ले की एक बच्ची बूढी गंडक नदी किनारे 20 दिसंबर 2022 को शौच करने गई थी। इसी दौरान इसी मोहल्ले के मोहम्मद साबिर उसे मौलाना मोहम्मद दानिश उर्फ टाइगर समेत कई लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर रेप का प्रयास किया गया। बच्ची द्वारा हल्ला मचाए जाने पर जब परिवार के लोग जुटे तो आरोपी, वहां से फरार हो गए।इस मामले में पीड़ित की मां के बयान पर इस मोहल्ले के मोहम्मद साबिर उर्फ मौलाना समेत 9 लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा कोर्ट में दायर कराया गया। परीक्षा महीने बाद कोर्ट के आदेश पर इस मामले में नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। प्राथमिकी पिछले साल 20 जुलाई को दर्ज हुई, लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

पीड़ित परिवार से मारपीट

 

पीड़ित महिला का आरोप है कि दो दिन पहले मोहम्मद साबिर और उनके साथियों ने मिलकर इनके साथ मारपीट की। केस नहीं उठाने पर परिवार सहित जान से खत्म कर देंगे मारपीट की घटना के बाद एक बार फिर नगर थाने में घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने गुरुवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने नगर थाना को कारवाई का आदेश दिया है।

 

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी : पुलिस

 

नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है मामले की जांच को लेकर पुलिस पदाधिकारी को नामित किया गया है जांच उपरांत इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। ‌पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन दिया है। इस मामले में अब तक आरोपि्रयों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!