Patna

बिहार के 20 महिला-पुरुष शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार, नीतीश सरकार इन्‍हें करेगी सम्‍मानित ।

पटना। राज्य के 10 महिला और 10 पुरुष शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार (State Award to 20 Teachers)  मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 20 शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर आयोजित समारोह में चयनित प्रत्येक शिक्षक/ शिक्षिका को पुरस्कार स्वरूप 15 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Minister Vijay Kumar Chowdhary) ने चयनित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कारों से सकारात्मक एवं प्रेरणादायी माहौल बनता है तथा दूसरे शिक्षक भी उत्साहित होकर अपने बेहतर योगदान के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के चयन हेतु शिक्षकों की अनुशंसा जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाती है। शिक्षा विभाग को कुल 74 शिक्षकों के नाम प्राप्त हुए थे। प्रविधान के तहत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अनुशंसित शिक्षकों का मूल्यांकन 11 मानदंडों के आधार पर किया जाता है। इस मूल्यांकन में शिक्षकों के चारित्रिकी, प्रशिक्षण, शैक्षणिक कार्यों में अभिरुचि, अभिनव प्रयोग व पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा बच्चों में सामाजिक जागरूकता लाने आदि मानकों के आधार पर गौर किया जाता है।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नाम

1. निशि कुमारी, शिक्षिका-राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुसरुपुर, पटना

2. धनंजय आचार्य, प्राचार्य-दुनियारी उच्च विद्यालय, हथियाकांध सराय, मनेर, पटना

3. कुमारी विभा, प्रधान शिक्षिका-रामेश्वर प्लस-टू उच्च विद्यालय, राजनगर, मधुबनी

4. जितेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक-राजकीयकृत मध्य विद्यालय, रसलपुर, कुटुंबा, औरंगाबाद

5. कंचन कामिनी, प्रभारी प्रधान शिक्षक-दिलीप नारायण प्लस-टू उच्च विद्यालय, कहथू, मसूढ़ी, जगदीशपुर, भोजपुर

6. मनोज कुमार निराला, प्रभारी प्रधान शिक्षक, प्लस-टू हरिदास सेमिनरी, गया

7. नसीम अख्तर, शिक्षक-बी.बी. राम प्लस-टू विद्यालय, नगरा, सारण

8. राम एकबाल राम, शिक्षक-राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कपरपुरा, कांटी, मुजफ्फरपुर

9. अमित कुमार, शिक्षक-जी.बी. उच्च विद्यालय, शाहपुर, पटोरी, समस्तीपुर

10. शिवनारायण मिश्रा, शिक्षक-सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय, मधुबनी

11. प्रमोद कुमार, प्रधान शिक्षक-आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद

12. राजीव कुमार पाठक, शिक्षक- नार्थ बिहार शुगर मिल्स उच्च विद्यालय, नरईपुर, सिधाव बिगहा, पश्चिम चंपारण

13. शशिभूषण शाही, शिक्षक-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेसुआर, एकमा-2, सारण

14. नम्रता मिश्रा, शिक्षिका-मध्य विद्यालय, मदरौनी, रंगरा चौक, भागलपुर

15. पूनम यादव, प्राचार्या-ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौल

16. सुनीता सिन्हा, प्रधान शिक्षिका-आवासीय माडल मध्य विद्यालय, भैंसापुर, बिहारशरीफ, नालंदा

17. भारती रंजन कुमारी, शिक्षिका-मध्य विद्यालय, अरई, सिंहवाड़ा, दरभंगा

18. श्रुति कुमारी, शिक्षिका-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, होरलपट्टी, मझौलिया, हायाघाट, दरभंगा

19. विभा रानी, प्राचार्या-आदर्श मध्य विद्यालय, तरबन्ना, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय

20. मूंजू कुमारी, शिक्षिका-प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!