Dalsinghsarai

उजियारपुर में पुलिस की छापेमारी कर 106 बोतल विदेशी शराब किया बरामद,एक गिरफ्तार

दलसिंहसराय!उजियारपुर.प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव से, स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर 106 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान इस धंधा में संलिप्त एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी, जागेश्वर साह के पुत्र रंजीत साह के रूप मे की गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में, रंजीत साह नाम का युवक विदेशी शराब का धंधा करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलने के बाद जब अंगारघाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू सिंह, सुजीत कुमार व विंदेश्वर कुमार सदल बल छापेमारी करने सुपौल गांव रंजीत साह के घर पहुंचे तो उसके घर से 106 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया गया। साथ ही इस धंधा में संलिप्त धंधेबाज रंजीत साह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!