Patna

3000 KM की यात्रा पूरी कर तेजस्वी यादव लौटे पटना, अब RJD को इस दिन का इंतजार

पटना। Tejashwi Yadav Yatra राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा कर पटना लौट आए हैं। 20 फरवरी से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सभी जिलों से गुजरते हुए करीब तीन हजार किमी की यात्रा की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गुरुवार को यात्रा का आखिरी दिन था। अब नेता प्रतिपक्ष तीन मार्च को गांधी मैदान की अपनी जन विश्वास महा रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लेकर पार्टी के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में याद किी जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों में गजब का उत्साह और विश्वास देखने को मिला। निर्धारित समय से 12-12 घंटे लेट पहुंचने के बावजूद स्वस्फूर्त रूप से सड़क पर आए लोग रात्रि के तीसरे और चौथे पहर तक अपने नेता के इंतजार में खड़े रहे।

 

तीन मार्च को गांधी मैदान में महारैली

चितरंजन गगन ने कहा कि अब तेजस्वी यादव के निमंत्रण पर अब बिहार भर के लोग तीन मार्च को गांधी मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के कोने-कोने से रैली में आए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।राजद नेता ने बताया कि रैली में दो मार्च की सुबह से हीं लोग पटना पहुंचना शुरू कर देंगे। पटना सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों एवं कस्बों को तोरणद्वार, होर्डिंग्स, और झंडा-बैनर से सजाया जा रहा है। पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र एवं दानापुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत कक्ष बनाया जा रहा है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!