Patna

“नालंदा के सारे थाना को मिला सर्वश्रेष्ठ थाना का अवार्ड,किया गया सम्मानित

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सारे थाना को वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया है। पुलिस सप्ताह के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने डीजीपी के हाथों सम्मान ग्रहण किया। थाने की बेहतर कार्यशैली का इनाम मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नालन्दा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि थाना में बेहतर व्यवस्था व अन्य मानकों पर खरा उतरने पर यह अवॉर्ड दिया गया है। इसका श्रेय पूर्व डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, पूर्व थानाध्यक्ष नदीम अख्तर, अभिषेक प्रताप सिंह का हैं। उन लोगों का बहुत बड़ा योगदान है।

कई प्रणालियों पर उतरना होता है खरा

वर्तमान थानाध्यक्ष को सदर डीएसपी नुरुल हक व अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है। एसपी ने बताया कि देशभर के थानों की कार्यप्रणाली का फीडबैक अलग-अलग टीम गुप्त रूप से व आमलोगों से लेती है। थाने में पहुंचने वाले फरियादियों से पुलिसकर्मियों का व्यवहार, थाने में दर्ज मुकदमों का अनुसंधान, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, थाना में साफ-सफाई, पुलिस की उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर सर्वे कर टॉप थानों का चुनाव किया जाता है।

पिछले वर्ष इस थाना को मिला था अवार्ड

पिछले वर्ष गृह मंत्रालय के द्वारा यह खिताब अरवल जिला को मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय हर साल देश भर के थानों का सर्वे कर देश के टॉप 10 और हर राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाने की सूची जारी करता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!