Patna

कोरोना काल के आने के बाद डॉक्टरों और नर्सों की उपयोगिता का पता चला,नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस कॉलेज का मना स्थापना दिवस

पटना।हाजीपुर.स्थानीय गुरूदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिकल साइंस हाजीपुर, वैशाली का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सामुहिक रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर ताली बटोरी। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसके पाण्डे कॉलेज का स्थापना राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए की गयी थी। संस्थान का अथक प्रयास है कि संस्थान में सभी सुविधाएँ, जैसे कि सैद्धांतिक, प्रायोगिक एवं अस्पताल में व्यवहारिक प्रशिक्षण आधुनिक हो।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संस्थान परिवार के सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत से आज संस्थान पारा मेडिकल एवं नर्सिंग के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी संस्थान बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के आने के बाद डॉक्टरों और नर्सों की उपयोगिता का पता चला, इस महामारी के समय स्वास्थकर्मियों का कार्य काफी सराहनीय रहा। आज हमारे इस संस्थान से स्वास्थ्य कर्मियों का समूह देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं। संस्थान में पारामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स में बी.एस.सी. नर्सिंग, ए.एन.एम. (नर्सिंग), जी.एन.एम.(नर्सिंग), ड्रेसर, ओटी टेक्नीशियन, डी.एम.एल.टी. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एवं बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट में नामांकन प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम के अंत में इस वर्ष उतीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

संस्था के डायरेक्टर नागिना देवी, प्रिंसिपल डॉ. ओम प्रकाश, प्रिंसिपल डॉ. आनंदिता बनर्जी, एसिस्टेंट प्रोफेसर रीत कुमार रीत, बाल भगवान नीतीश कुमार समेत संस्थान के अन्य शिक्षक, कर्मी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!