Samastipur

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिवार वालों को महिला का शव बेड पर मिला,हत्या का लगाया आरोप

समातीपुर।बेगूसराय में एक विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इसके बाद लड़की के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद मृत लड़की का पति मौके से फरार हो गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है।मृत लड़की की पहचान सोनमा गांव के रहने वाले अजय कुमार पासवान की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रावण पासवान की बेटी पूनम कुमारी की शादी 1 साल पहले बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव के रहने वाले अजय कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृत लड़की के भाई गोविंद कुमार ने बताया कि शादी में जो बन पड़ा अपनी बहन को सब चीज दिए। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दी की आपकी बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। इस सूचना के आधार पर आनन-फानन में जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचे, तो देखा कि मेरी बहन बेड पर मरी पड़ी हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि आपकी बहन फांसी लगा ली है। इस घटना के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि इसकी हत्या की गई है।

 

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

इस संबंध में बखरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि सोनमा गांव में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!