Samastipur

समस्तीपुर: हलई थाना क्षेत्र में महिला का शव बरामद,चौर में शव मिलने पर सनसनी

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसर चौर से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। समाचार प्रेषण तक लास की पहचान नहीं हो सकी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों में उक्त महिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र के होने की चर्चा है, हालांकि अभी तक पहचान नहीं हुई है। महिसर चौर में युवती की लाश कैसे पहुंची या फिर यही हत्या कर फेंक दी गई इसको लेकर फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, हलई थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!