Samastipur

आज का मौसम;आसमान छाये रहेंगे हल्के बादल,मौसम के शुष्क रहने की संभावना, तापमान में 1.6 व न्यूनतम में 1.7 डिग्री कमी

आज का मौसम;समस्तीपुर.आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इस कारण सोमवार दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप-छांव होता रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं इस दौरान 6.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 93 फीसदी व दोपहर में 49 फीसदी रहा। बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 24-28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

दिन एवं रात के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान औसतन 6-8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। वहीं सापेक्ष आर्दता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!