Patna

Tejashwi Yadav:मधुबनी पहुंचे तेजस्‍वी, बोले- भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है

पटना।मधुबनी। जन विश्वास यात्रा पर मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष लोगों को लोगों का अभिवादन करते हुए संबोधित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

शहर के सहुआ चौक व कोतवाली चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को भगाना है। देश को बचाना है। बिहार को विकास की नई मंजिल पर पहुंचना है। बिहार की महागठबंधन सरकार लोगों को रोजगार देने का रिकार्ड बनाने लगी थी कि इसी बीच भाजपा ने साजिश कर बिहार के विकास को बाधित कर दिया।

 

छह घंटे लेट पहुंचे तेजस्‍वी

नेता प्रतिपक्ष के साथ राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, वरीय नेथा अब्दुल बारी सिद्दीकी व जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव सहित अन्य नेता साथ चल रहे थे।तकरीबन छह घंटा लेट से पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को देखने व सुनने के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। सहुआ चौक पर आधा दर्जन से जेसीबी के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई।

 

नेताओं, कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। इसी तरह बड़ी संख्या में राजद समर्थक व नेतागण जिला अतिथि गृह के निकट दोपहर से ही इंतजार में खड़े थे। यहां भी नेता प्रतिपक्ष को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!