Dalsinghsarai

25 फरवरी को समस्तीपुर में विश्वास यात्रा की सफलता को लेकर दलसिंहसराय में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रधान महासचिव राज दीपक के आवासीय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन ने की. संचालन नंद किशोर महतो के द्वारा किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंहेश्वर विधायक सह उजियारपुर प्रभारी चंद्रहास चौपाल का स्वागत राज दीपक ने माला, पाग व शॉल ओढ़ा कर समानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान श्री चौपाल ने 25 फरवरी को समस्तीपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा आहूत जन विश्वास यात्रा में शामिल होने का आह्वाहन किया. पटेल मैदान में आयोजित सभा के माध्यम से युवा नेता अपनी बात को रखेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं के चहेते तेजस्वी यादव के समस्तीपुर आगमन को लेकर नेता कार्यकर्ता के अलावा युवाओं में विशेष उत्साह है.युवा वर्ग ने सत्रह साल पर सत्रह महीना भारी है,अब युवाओं की बारी है. जन विश्वास यात्रा की सफलता को लेकर तत्परता से जुड़े हुए है.दलसिंहसराय ही नहीं पूरे समस्तीपुर और आस पास के क्षेत्र से लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे।

 

 

मौके पर उजियारपुर संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी,विनोद समीर,जगदीश प्रसाद सिंह,शंकर राम,उदयकेतु चौधरी,सुनील केजरीवाल,मो. फैज,विंदेश्वरी राय,चंदन प्रसाद,संजय कुमार,मो.इंतखाब, उमेश राम प्रकाश,प्रमोद राय,राम उदय राय सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!