Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज के पूर्व सेवानिवृत्त प्राध्यापक के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

दलसिंहसराय।रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. दीन दयाल सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.प्रो.सिंह सितम्बर 1961 से सितम्बर 1998 तक महाविद्यालय में सेवा में रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के साथ ही इन्होंने महाविद्यालय में प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित किया.बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रोफेसर सिंह का सुबह में निधन हो गया.महाविद्यालय परिवार इस सूचना से स्तब्ध हो गया.पुण्यात्मा की शांति हेतु समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!