Samastipur

बेगूसराय में हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक की मौत,जांच की मांग

समस्तीपुर।बेगूसराय।मंडल कारा में अगस्त 2022 से बंद एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा वार्ड संख्या-6 निवासी नलेश सिंह के पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह में अभिनव बाथरूम गया था और बाथरूम में ही अचानक बेहोश होकर गिर गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलते ही हम लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल भेजे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 15 अगस्त 2022 की रात मंसूरचक थाना क्षेत्र जमाउदीपुर में रोशन कुमार उर्फ छोटू की हत्या हो गई थी। रौशन की पत्नी पिंकी कुमारी ने अभिनव कुमार सहित अन्य दो लोगों पर घर में प्रवेश कर लूट-पाट करने और रोशन कुमार की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिस आरोप में 30 अगस्त 2022 से अभिनव जेल में था। मृतक के पिता नलेश सिंह का कहना है पिछले दिनों तारीख के दौरान कोर्ट में अभिनव से मुलाकात हुई थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ था। जेल में साजिश के साथ उनके पुत्र की हत्या कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच हो।

 

 

दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। सूत्र बताते हैं कि किसी बात को लेकर जेल में अभिनव की पिटाई की गई थी। जिसके बाद वह बाथरुम गया था। वहीं अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि कस्टोडियन डेथ को छुपाया गया है। सदर एसडीओ को भी जेल से सूचना नहीं दी गई। घटना के संबंध में जेल प्रशासन बहुत कुछ छिपाना चाह रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!