Dalsinghsarai

रेलवे स्टेशन दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ।

दलसिंहसराय । शशिकांत राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह – अध्यक्ष, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय एवं अखिलेश प्रताप सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को रेलवे स्टेशन, दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता कुमारी रंभा सिंह एवं शांति कुमारी ने अनुसूचित जनजातियों के संरक्षण एवं उनके सशक्तिकरण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम के संबंध में रेल अधिकारियों, रेल कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया । विधिक जागरुकता शिविर में स्टेशन मास्टर, कर्मचारियों, यात्रियों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका प्रियंका कुमारी एवं आमलोगों ने भाग लिया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!