Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;मारपीट का झगड़ा सुलझाने गए मुखिया के साथ मारपीट, दस हजार रुपया भी छीना

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत के मुखिया महेश्वर राम के साथ गांव के ही एक ग्रामीण द्वारा मारपीट करने व दस हजार रुपया छीन लेने सहित जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आया है.इसे लेकर मुखिया महेश्वर राम ने सभी मुखिया के साथ थाना पहुँच कर आवेदन देते हुए बताया कि रविवार कि देर शाम ग्रामीण रघुवीन्द्र महतो द्वारा सुचना मिली थी कि विश्वनाथ महतो कि पत्नी को उसका बेटा अजय महतो मारपीट कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जब वह उसके घर पर गए तो अजय महतो अपनी माँ को गंदी गंदी गाली देकर मारपीट कर रहा था. जब वह अजय को समझाने का प्रयास किये तो वह खुले आम मुझे गाली देते हुए बोला साला चमार जाति होकर मुखिया बन गया है.और मुझे ज्ञान देता है. और भी जाति सूचक गाली देने लगा तो हम उसके घर से निकल कर सड़क पर आगये. परन्तु अजय महतो सड़क पर आगया और मेरा साईकिल रोक कर मारपीट करने लगा इस दौरान जेब में रखा 10 हजार रुपया भी निकाल कर साईकिल छीन लिया।

 

 

वही पर मुझे जान से मारने कि धमकी देते हुए बोला साला तुम्हारा मुखिया गिरी छोड़वा देंगे. तुमको धरती से उठा लेंगे. अजय रोजाना दारु, शराब पीकर गांव में अपने परिवार में हंगामा करता है और विरोध करने पर जान से मारने कि धमकी देता रहता है.इसे लेकर मुखिया ने अजय महतो पर कानूनी करवाई करने का माँग किया है.थाना पर आवेदन देते समय मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप महतो सहित सभी मुखिया मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!