Patna

विवाहिता की गला दबाकर हत्या,घर में ही पड़ा था शव, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

पटना।मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने गरहा थाने में ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हत्या से जुड़ा यह मामला मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है, जहां देर रात खाने को लेकर हुए विवाद में एक विवाहिता महिला सुधा कुमारी (38) की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की हत्या के बाद आरोपी ससुराल पक्ष विवाहिता का शव छोड़कर घर से फरार हैं।इस संबंध में मृतका की मां ने बताया की उसके बेटी के घर शनिवार को देर शाम शिव चर्चा का आयोजन किया गया था, जहां पूजा के बाद खाने को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। इसी क्रम में देर रात मृतका की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी आज दोपहर तीन बजे लड़की के परिजनों को हुई।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

 

इस संबंध में लड़की के पिता महादेव पासवान ने ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए गरहा थाना में मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में गरहा के थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया की ससुराल में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है, जहां हत्या के बाद महिला का शव घर में छोड़कर सभी लोग फरार हो गए है। इस संबंध में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!