बिहार में कुल 7 करोड़ 63 लाख मतदाता,निर्वाचन आयोग ने जारी की लिस्ट,16 .85 लाख वोटरों के नाम हटाए
पटना.लोकसभा चुनाव में बिहार के 7 करोड़ 64 लाख वोटर मतदान करेंगे। निर्वाचन आयोग का वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन रिपोर्ट कुछ यहीं कह रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर बिहार निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी 2024 को बिहार राज्य की वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन किया है।
सूबे के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की कुल संख्या 7,64,33,329 है। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 4 करोड़ 29 हजार 136 जबकि महिला वोटर की संख्या 3 करोड़ 64 लाख 1 हजार 903 है। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 2 हजार 290 है। महिला पुरुष का औसत अनुपात में इजाफा देखने को मिला है। यह 907 था जो बढ़कर 909 हो गया है। बिहार यह वृद्धि देखी गई है।
विशेष अभियान में नाम जुड़े
निर्वाचन आयोग ने 27 अक्तूबर 2023 के बाद कुल 28, लाख 95 हजार 191 मतदाताओं का नाम जोड़ा है।इस दौरान कुल 16 लाख 85 हजार 844 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इस तरह से वोटर लिस्ट में इस दौरान कुल मतदाताओं में कुल 12 लाख 9 हजार 347 मतदाता की संख्या बढ़ी है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी 5 लाख 78 हजार 766 और महिला वोटर की संख्या में 6 लाख 30 हजार 597 की वृद्धि हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 में के तहत 28 से 29 अक्टूबर 2023 तक नाम जोड़ा और घटाया गया। इसके बाद 25 से 26 नवंबर 2023 को विशेष अभियान चला।
2 से 3 दिसंबर 2023 को विशेष अभियान दिवस चलाया गया
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विकल्प दोनों उपलब्ध कराया गया है। ऑनलाइन के लिए वोटर हेल्पलाइन एप अथवा voters.eci.gov.in की मदद ली जा सकती है। ऑफलाइन में आवेदन करने के लिए अपने प्रखंड, अनुमंडल अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जाए। मतदाता हेल्पलाईन 1950 का प्रयोग भी किया जा सकता है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
