Weather UpdateSamastipur

“मौसम का हाल;समस्तीपुर मे अगले तीन दिनों तक पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड,अलर्ट जारी

मौसम का हाल;समस्तीपुर जिले में अगले दो-तीन दिनों तक भीषण ठंडपड़ने की सम्भावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में सामान्य से काफी ज्यादा गिरावट होगी। इस दौरान लोगों को हाड़ कंपा देनेवाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि इस दौरान कभी-कभी धूप भी निकल सकता है। लेकिन गलन जैसी स्थिति बनी रहेगी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवंभारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा इसअवधि में अगले दो-तीन दिनों तक कोल्ड-डेकी स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त कियागया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान तापमान में सामान्य से3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस कारण लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में सामान्य अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।

न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट होनेके कारण भीषण ठंड पड़ेगी। वहीं इस अवधिमें औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तारसे पछिया हवा हवा चलने का अनुमान है।वहीं 2.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछिया हवा ने मौसमको सर्द बनाए रखा। सुबह में सापेक्ष आर्दता 94 फीसदी व दोपहर में 78 फीसदी रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!