Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम;समस्तीपुर मे 26 जनवरी तक भीषण शीत लहरका रेड अलर्ट,इस दिन ठंड से मिलेगी राहत

आज का मौसम;समस्तीपुर ।।मौसम विभाग ने ठंड को लेकर दो दिनों का रेडअलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसमविज्ञान केंद्र पटना के द्वारा 29 जनवरी तक शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें26 जनवरी के बाद से शीत लहर का ऑरेंजअलर्ट जारी किया है। ज्ञात हो कि इस दौरानभले ही कोहरे का प्रकोप नहीं या हल्का रहने कीसंभावना है। लेकिन अब लोगों को हाड़ कपांदेने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग पूसा के अनुसार अगले दो से तीन दिनोंतक कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावनाहै। इस दौरान तापमान सामान्य से तीन से पांचडिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना भीजताई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसके कारण प्रचंड ठंड कीस्थिति बने रहने का अनुमान है। मौसम विभागने अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतमतापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस जबकिन्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस केबीच रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।नहीं है पर्याप्त अलाव का जुगाड़ जिले में भले ही ठंड अपने चरम पर है। लेकिन जिले में अभी तक अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। नगर निगम क्षेत्र में भी प्रर्याप्त जगहों पर अलावे की व्यवस्था नहीं की गई है।वहीं दूसरी ओर इतनी भीषण ठंड में भी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी को लेकर नया किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है।सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता हैमालूम हो कि बुधवार को सुबह में ठंड के बाद दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली। लेकिन शाम के चार बजे के बाद भले ही तापमान मेंकोई खास कमी नही आई। लेकिन हाथ गला देने वाली ठंडने सभी को परेशान कर दिया। वहीं जैसे-जैसे दिन ढलतागया ठंड भी बढ़ती गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौडिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्रीसेल्सियस रहा। हालांकि गुरूवार को न्यूनतम तापमान आठडिग्री जबकि अधिकतम 20 डिग्री रहने की संभावना है।

 

 

क्षोभ मंडल में बर्फीली हवाके कारण शीत दिवसवही पूर्वानुमान के दौरान 3 से 5किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सेपछिया हवा चलने का भी अनुमानहै जिसके कारण कनकनी काअधिक एहसास होगा। निचले क्षोभमंडल में बर्फीली ठंडी हवा केकारण शीत दिवस निचले क्षोभमंडल में बर्फीली ठंडी पश्चिमीऔर उत्तर पश्चिमी हवा के चलनेके कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!