Samastipur

Samastipur;दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- तमाम मतभेद के बावजूद हम लोग एक मकसद के लिए एक जुट हुए हैं,INDIA गठबंधन में एकता बरकरार

Samastipur;भाकपा माले द्वारा आयोजित संविधान बचाओ ,लोकतंत्र बचाओ संकल्प सभा का आयोजन समस्तीपुर शहर के सरकारी बस पड़ाव में किया गया। इस कार्यक्रम में भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल माले विधायक दल के नेता महबूब आलम समेत कई माले कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर भाकपा माले के द्वारा 24 से 30 जनवरी तक पूरे बिहार में जन संकल्प कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। संविधान की रक्षा के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए हम लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता तक संदेश भेजना चाहते हैं।कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष में उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया है। यह लंबे समय से मांग थी लेकिन देर से ही सही उन्हें यह सामान मिला लेकिन इस बात से कोई संशय नहीं है कि आज अगर कर्पूरी जी होते जिस तरह की देश में सत्ता है तो कर्पूरी जी को जेल में डाल देते।

 

इंडिया गठबंधन में एकता बरकरार

 

इंडिया गठबंधन से ममता बनर्जी के अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि ममता जी ने जो भी कहा राजनीतिक संदर्भ में लेकिन जिस तरह से इंडिया गठबंधन बिल्कुल बरकरार है। और इस गठबंधन में पूरे देश में अलग-अलग पार्टियां शामिल है। इसलिए कुछ मतभेद हो सकते हैं। लेकिन तमाम मतभेद के बावजूद हम लोग एक मकसद के लिए एक जुट हुए हैं, वह है संविधान की रक्षा लोकतंत्र की हिफाजत। इसलिए सभी दल मजबूती के साथ है। वही जदयू के द्वारा गठबंधन में सीटों के फैसले को लेकर उठाए गए मांग को लेकर उन्होंने कहा कि वह अलग बात है। सीटों का बंटवारा को लेकर जल्दी एक बैठक हो जाएगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। सभी दल आपस में बैठकर इस पर बातचीत कर लेंगे।

 

मालिनी कर्पूरीग्राम तक निकला जुलूस

 

उधर, जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद माले कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर शहर से करपुरीग्राम तक पैदल मार्च भी निकाल इस दौरान लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। बाद में लोग कर्पूरी स्मृति भवन पर पहुंचकर उनके तेल निश्चित पर पुष्प अर्पित भी किया। ‌इस मौके पर माले के जिला सचिव उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह वंदना सिंह अशोक कुमार, जिवछ पासवान फूल बाबू सिंह सुमित बड़ी संख्या में जिले भर के माले कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!