Samastipur

कई परिवारों में गूंजी किलकारी,बच्‍चे का नाम रखा ‘राम’, अयोध्या में श्रीराम लला के आगमन पर खुशी का माहौल 

समस्तीपुर।अयोध्या में भव्य, दिव्य व नव्य मंदिर के विग्रह में प्रभु श्रीराम सोमवार को विराजमान हो गए। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था तो कहीं किलकारी गूंज रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर पंचायत के मधुरापुर गांव निवासी अमरजीत पाल के घर भी किलकारी गूंजी। इस ऐतिहासिक क्षण में पत्नी लक्ष्मी कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में बालक को जन्म दिया तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।पिता अमरजीत पाल ने कहा कि उन्‍होंने अपने पुत्र का नाम राम रखा है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ बालक के जन्म से उत्सव दोगुना हो गया। परिवारजन ने मिष्ठान बांटकर कर मुंह मीठा किया।

 

दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत सिजौली गांव निवासी लाल कुमार की पत्नी पंचमी देवी ने भी पुत्र को जन्म दिया। इससे उनके घर में खुशी दोगुनी हो गई। पिता लाल ने बताया कि पहले पुत्र का नाम लव रखा गया है।22 जनवरी को पुत्र ने जन्म लेकर इस तिथि मेरे जीवन का सबसे अनमोल तोहफा प्रभु श्रीराम ने दिया है।  दूसरे पुत्र का नाम कुश रखा।  पिता बोले- यह मेरे जीवन का सबसे अनमोल तोहफा सभी ने कहा कि अयोध्या के साथ ही आज घर में राम आए हैं।

 

जिले के अस्‍पतालों में आज कई बच्‍चों का हुआ जन्‍म

सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद ने बताया कि 11 महिला का प्रसव कराया गया। इसमें 7 लड़की व 4 लड़के का जन्म हुआ। अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा के अस्पताल प्रबंधक कुमार पुर्णेन्दु ने बताया कि सोमवार को 12 महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें 5 ने पुत्री व 7 ने पुत्र को जन्म दिया।अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि उनके यहां कुल 12 महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें 6 ने लड़के व 6 ने लड़की को जन्म दिया।

 

सदर अस्पताल में समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर पंचायत के हसनपुर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी, हरपुर सिंघिया गांव निवासी ननकी राम की पत्नी खुशबू देवी, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी निशा कुमार, सरायरंजन प्रखंड के खालिसपुर गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी स्वीटी कुमारी ने पुत्र को जन्म दिया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!