Patna

क्लास में सेकंड टॉपर होने से था परेशान,इसलिए घर से हो गया फरार,लापता छात्र बिहार शरीफ से बरामद

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से लापता छात्र(10) को पुलिस ने बिहार शरीफ से बरामद कर लिया है। क्लास में सेकंड टॉपर होने से छात्र परेशान था। घर में किसी को बिना बताए हुए फरार हो गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थाना अध्यक्ष शबीबुल हक ने बताया कि देर रात कोचिंग से घर नहीं लौटने पर आर्यन कुमार के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज होते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई। टावर लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की गई। लोकेशन के आधार पर नवादा में छापेमारी की गई, लेकिन वो वहां से निकलकर बिहार शरीफ आ गया था। जिसके बाद वहां से उसे बरामद कर लिया गया।

 

छात्र ने पुलिस को बताया कि क्लास में हमेशा टॉप आता था। इस बार वो क्लास में सेकंड आ गया। जिसके बाद वो परेशान था। पढ़ाई से मन ऊब गया था। घर में रहना नहीं चाहता था। इसलिए घर से बाहर चला गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों को भी पुलिस ने पढ़ाई में दबाब नहीं बनाने की बात कही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!