Samastipur

Samastipur; ABVP के द्वारा निकाली गई संदेश यात्रा,किया नुक्कड़ नाटक

Samastipur :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला महाविद्यालय इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाये जा रहे युवा सप्ताह के तहत शनिवार को संदेश यात्रा निकाला। इस दौरान पटेल मैदान गोलंबर पर परिसर चलो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर जिला प्रमुख डॉ. स्मिता झा ने कहा कि आज छात्र-छात्राएं महाविद्यालय आना नहीं चाहते हैं। इससे छात्रों को शैक्षिक जीवन में काफी नुकसान होता है। इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वह महाविद्यालय आए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होने अभिभावक से भी बच्चों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष डॉ. नीतिका सिंह ने बताया कि छात्र महाविद्यालय नहीं आ रहे हैं जिसका खामियाजा समाज को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा महाविद्यालय आने से ही छात्र संस्कारवान नागरिक बनेंगे। विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने बताया कि अभाविप ने पूरे भारत में विवेकानंद जयंती पर परिसर चलो अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से अभाविप छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!